मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कोलाबीरा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कर दी भिखारिन की पिटाई, पुलिस ने बचाया A mob in Kolabira thrashed a beggar woman on suspicion of child theft, but the police rescued her

लेखक: प्रकाशित:
कोलाबीरा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कर दी भिखारिन की पिटाई, पुलिस ने बचाया A mob in Kolabira thrashed a beggar woman on suspicion of child theft, but the police rescued her
सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के कोलाबीरा में बच्चा चोर होने के शक में लोगों द्वारा एक भिखारिन की पिटाई कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लोगों की भीड़ से उसे बचाकर थाना ले जाया गया। बताया गया है कि बुधवार की दोपहर वह कोलाबीरा स्थित ईंट भट्ठा के समीप घूम रही थी। इस दौरान वहां खेल रहे बच्चे उसे देखकर भागने लगे। आसपास के लोगों की नजर जब उस महिला पर पड़ी तो उन्होंने उसे बच्चा चोर समझा। तत्पश्चात उसे पकड़ लिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई थी। सभी महिला को बच्चा चोर समझ कर पिटाई करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार लोगों की भीड़ से महिला को छुड़ाकर उसे थाना ले गए। बाद में लोगों को जानकारी मिली कि महिला भिखारिन थी और कई दिनों से आसपास के इलाकों में भीख मांग रही थी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन