मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 से अंबुज कुमार ने किया नामांकन, जुटी रही समर्थकों की भीड़ Ambuj Kumar filed his nomination from Adityapur Municipal Corporation's Ward 17, drawing a crowd of supporters

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 से अंबुज कुमार ने किया नामांकन, जुटी रही समर्थकों की भीड़ Ambuj Kumar filed his nomination from Adityapur Municipal Corporation's Ward 17, drawing a crowd of supporters
गम्हरिया : सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे अंबुज कुमार ने मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र गम्हरिया अंचल कार्यालय स्थित रिटर्निंग ऑफ़िसर के समक्ष दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 17 का चहुंमुखी विकास हमारी प्राथमिकता होगी। कहा कि पार्षद के रूप में पूर्व के कार्यकाल वर्ष 2013-2018 के बीच में विकास एवं सेवा का जो लकीर खींचा गया था, वह गत सात वर्षों में धीमा पड़ गया। इस वार्ड को पुनः विकास के मार्ग पर अग्रसर करने के संकल्प के साथ इस चुनाव में भाग ले रहे हैं।
नामांकन कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि वार्ड के विकास के लिए इस बार हमलोग फिर से अंबुज कुमार के रूप में सशक्त एवं कर्मठ उम्मीदवार का चयन करेंगे। अंबुज कुमार ने नामांकन दाखिल कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति एवं वार्ड की समस्त जनमानस के प्रति आभार प्रकट किया है । नामांकन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, अमितेश सिंह, सुभाष चंद्र बोस, प्रभुनाथ प्रसाद यादव, सुमित यादव, हरेंद्र तिवारी, रामविचार राय, मनोज तिवारी, एसडी मिश्रा,पंकज स्वर्णकार, डीएन सिंह, विनय झा, राजू सहनी, कल्लू सोना, छोटू सोना, संगीता झा, शीला नाग, कमला बाग, डीपी ठाकुर, प्रियंका पांडे, करुणा सिंह, रीना झा, छोटे लाल तिवारी, रमाशंकर पांडेय, मुकेश यादव, ललन यादव, दिनेश दीप, वीणा मिश्रा, चंदू मिश्रा, बीरेंद्र तिवारी, चंद्रभूषण सिंह, रणजीत कुमार साह, अरविंद साह, मनतोष कुमार सिंह, हरेराम सिंह, राजीव सिंह, प्रवीण पांडेय, विजय झा, हेमंत राम, रामबिलास शर्मा, सिद्धेश्वर उपाध्याय, सुरेंद्र रजक समेत काफ़ी संख्या में लोग शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन