मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वार्ड 15 के पार्षद प्रत्याशी पूर्व वायु सैनिक कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने क्षेत्र में पदयात्रा कर चलाया जनसंपर्क अभियान Ward 15 councilor candidate, former airman Krishna Murari Srivastava, conducted a public relations campaign by walking in the area

लेखक: प्रकाशित:
वार्ड 15 के पार्षद प्रत्याशी पूर्व वायु सैनिक कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने क्षेत्र में पदयात्रा कर चलाया जनसंपर्क अभियान Ward 15 councilor candidate, former airman Krishna Murari Srivastava, conducted a public relations campaign by walking in the area
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 15 के पार्षद प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव जो पूर्व वायु सैनिक भी रह चुके हैं, इस बार पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में डटे हैं। उनका चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर है। उन्हें वार्ड की जनता का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा व जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर आगामी 23 फरवरी को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं सड़क, नाली, पेयजल व सफाई व्यवस्था आदि से उन्हें अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें वार्ड की जनता से विशेष लगाव है और वे लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गली-मोहल्लों में उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और यह समर्थन चुनाव परिणाम में अवश्य दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वार्ड 15 में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन