मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वार्ड संख्या 15 में प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव के पक्ष में चलाया गया व्यापक जनसंपर्क अभियान, लोगो का मिल रहा भारी समर्थन A massive outreach campaign has been launched in Ward No. 15 in support of candidate Krishna Murari Srivastava, garnering overwhelming support

लेखक: प्रकाशित:
वार्ड संख्या 15 में प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव के पक्ष में चलाया गया व्यापक जनसंपर्क अभियान, लोगो का मिल रहा भारी समर्थन A massive outreach campaign has been launched in Ward No. 15 in support of candidate Krishna Murari Srivastava, garnering overwhelming support
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 15 के प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने मंगलवार को वार्ड की विभिन्न गलियों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की माताओं का ममतामयी आशीर्वाद और बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त हुआ। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया। इस दौरान कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने कहा कि विगत कई वर्षों तक उन्होंने वायु सेना में रहकर देश की सेवा किया है। साथ ही, पिछले कई वर्षों से वे क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करते आ रहे हैं। आज उसी सेवा और समर्पण का प्रतिफल है कि वार्ड 15 की जनता उन्हें भरपूर प्रेम और समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क केवल चुनावी औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वास को और मजबूत करने का माध्यम है। इस दौरान उनकी पत्नी के साथ काफी संख्या में जुटी महिलाओं ने भी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए माझी टोला और पंचवटी कॉलोनी में घर-घर जाकर मतदाताओं की समस्याओं को सुना और चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव वार्ड संख्या 15 से क्रम संख्या 2 पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनका चुनाव चिन्ह 'बेबी वॉकर' है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन