मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वार्ड 15 के प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव के पक्ष में प्रबुद्ध महिलाएं भी चला रही सघन अभियान Enlightened women are also running an intensive campaign in favor of Ward 15 candidate Krishna Murari Srivastava

लेखक: प्रकाशित:
वार्ड 15 के प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव के पक्ष में प्रबुद्ध महिलाएं भी चला रही सघन अभियान Enlightened women are also running an intensive campaign in favor of Ward 15 candidate Krishna Murari Srivastava
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 15 के प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड की प्रबुद्ध महिलाओं ने भी उनके समर्थन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं।जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आने लगा है।अभियान के दौरान महिलाओं की टोली ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव की कार्यकुशलता और सेवा भाव की जानकारी देते हुए बैलेट पेपर के क्रम संख्या  02 के बेबी वॉकर पर मुहर लगाने की अपील की। महिलाओं के इस उत्साह ने जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर दिया है।

इस दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने कहा कि देश सेवा की जज्बा हमेशा से ही दिल में रहा है। इस कारण भारतीय सेना में जाकर ईमानदारी और निष्ठा से भारत माता की रक्षा की जिम्मेवारी संभाला। अब जनसेवा करने की तमन्ना से लोगों के बीच आया हूं। वार्ड की जनता का यह अपार प्रेम और विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। उनके विश्वास को जीवंत रखते हुए वार्ड संख्या 15 को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर यहां बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करना और ईमानदारी व निष्ठा से जनता की सेवा करने का संकल्प लिया हूं। उन्होंने वार्ड की जनता से एक बार सेवा करने का अवसर प्रदान करने का आग्रह किया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन