मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 से कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने किया नामांकन, जनता का मिल रहा है अपार समर्थन Krishna Murari Srivastava filed his nomination from Adityapur Municipal Corporation's Ward 14, garnering overwhelming public support.

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 से कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने किया नामांकन, जनता का मिल रहा है अपार समर्थन Krishna Murari Srivastava filed his nomination from Adityapur Municipal Corporation's Ward 14, garnering overwhelming public support.
गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 5से पार्षद प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने मंगलवार को समर्थकों के साथ सादगीपूर्ण माहौल में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपने प्रस्तावक और समर्थकों के साथ सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह गम्हरिया के अंचल अधिकारी  प्रवीण कुमार को नामांकन पत्र सौंपा। विदित है कि यह उनका प्रथम चुनाव है। नामांकन के दौरान वे काफी उत्साहित और जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों से दूर रहकर हमेशा लोगों की सेवा में जुटे रहे हैं।

कहा कि वार्ड की जनता ने हमेशा उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में वार्ड की सड़क, नाली, साफ- सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए कार्य करेंगे। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने वार्डवासियों से उन्हें समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड में विकास की रफ्तार तेज की जाएगी। विदित है कि वार्ड की जनता का उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन