मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राजद और कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि RJD and Congress paid tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi on his 78th death anniversary

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राजद और कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि RJD and Congress paid tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi on his 78th death anniversary
गम्हरिया : राजद कैम्प कार्यालय गम्हरिया में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला प्रवक्ता सह वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के प्रवक्ता मुकेश झा ने गाँधीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। कहा कि राष्ट्रपिता का जीवन और विचार न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए शांति, नैतिकता और सद्भाव का पथ प्रशस्त करता है। बापु के आदर्श हमें सदैव राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव, पिंटू यादव, शिवेन्दु तिवारी, श्याम सुंदर साहु, रामेश्वर सिंह यादव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार, रामानंद महतो, मयनो मुर्मू, राजीव यादव, शंकर शर्मा आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी वरिष्ठ पार्टी नेता फुलकांत झा के नेतृत्व में प्रखंड परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन