मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद और जलवायु वन पर्यावरण रक्षा समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा, 25 जनवरी को मिलन समारोह सह वनभोज का निर्णय RJD and Climate Forest Environment Protection Committee discussed several points, decision to organize get-together and picnic on January 25

लेखक: प्रकाशित:
राजद और जलवायु वन पर्यावरण रक्षा समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा, 25 जनवरी को मिलन समारोह सह वनभोज का निर्णय RJD and Climate Forest Environment Protection Committee discussed several points, decision to organize get-together and picnic on January 25
गम्हरिया : राजद सरायकेला खरसावां एवं कोल्हान स्तरीय गठित जलवायु वन पार्यवरण रक्षा समिति की ओर से आगामी 25 जनवरी दिन रविवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया जाएगा। राजद और समिति की गम्हरिया में संपन्न हुई संयुक्त बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गाजू साव ने किया। इस दौरान संगठन मजबूती समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर मुख्यरूप से उपस्थित राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने बताया कि चांडिल डैम स्थित शीशमहल में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल होगें। उन्होंने बताया कि कोल्हान प्रमण्ल से राजद के सभी प्रकोष्ठों से करीब एक हजार कार्यकर्ता समारोह में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम में दुषित होते जलवायु वन  को स्वछ बनाने पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। वही लापरवाही बरतने वाले बरतने वाले विभिन्न विभागो के खिलाफ क्रम  बद्ध आदोंलन करने दोषी अधिकारियो के खिलाफ कारवाई करने का मांग की जाएगी। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुशीता बारीक, पूर्व राजद प्रवक्ता मुकेश झा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार, श्याम सुंदर साह, राज कुमार यादव, राजीव यादव, शंकर शर्मा, रामानंद महतो, पुष्पा सिंह, राज कुमारी सिंह, रामेश्वर सिंह यादव, मिठू महतो, कुंती महतो, रीता सरदार, लक्ष्मी पूर्ति, सावित्री टुडू, राम साय सोरेन समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन