गम्हरिया : एसएम लक्की यूथ क्लब, उत्तमडीह की ओर बुधवार को स्थानीय फुटबॉल मैदान में राहुल ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट का विजेता जाहिराटोला, पूरीसिली की टीम रही जबकि एवाईसी आनंदपुर की टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार तृतीय स्थान पर पीके टाइगर और चतुर्थ स्थान पर परमिट एफसी की टीम रही। कमेटी की ओर से चारों टीमों को भेड़ा और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संदीप महतो, महेश्वर महतो, श्याम महतो, गौरंगो दास, सुदर्शन महतो, अशोक महतो समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें