गम्हरिया : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड दो स्थित सातवाहिनी, जुलुमटांड़ में जेटी ग्रुप की ओर से एक दिवसीय राजा मेमोरियल ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट का विजेता डबल रोड गम्हरिया की टीम रही जबकि मनोहरपुर की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव बंकिम चौधरी द्वारा विजेता डबल रोड टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में नकद 8000/- रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता मनोहरपुर की टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में नकद 5000/- रुपए व ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान समाजसेवी अभिजीत दास, अरविंद मेहता, शंभू कर्मकार भी उपस्थित थे। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुंदन सिंह को दिया गया था। इसके सफल आयोजन में कमेटी के राजू महतो, मनोरंजन महतो, हरीश महतो, बबलू राम हेंब्रम समेत सभी सदस्यों की भूमिका रही।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें