गम्हरिया : लिटिल प्ले स्कूल गम्हरिया में क्रिसमस गैदरिंग समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्सआईटीई कॉलेज के एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर नवल चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा कैरोल संगीत के साथ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ईशा मसीह के जीवन से जुड़ी शिक्षाएं हमारे समाज को मजबूत करती है। इस मौके पर विद्यालय की निदेशक अनु रानी ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए ईशा मसीह के जीवन से जुड़ी कई बातों को बच्चों के साथ शेयर किया। इस दौरान विद्यालय के नन्हे बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर शिक्षिका रिचा पाठक समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें