मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पारा शिक्षक के सहायक आचार्य में चयन के बाद विद्यालय में सम्मान-सह-विदाई समारोह का आयोजन After the selection of Para Teacher as Assistant Professor, a felicitation-cum-farewell ceremony was organized in the school

लेखक: प्रकाशित:
पारा शिक्षक के सहायक आचार्य में चयन के बाद विद्यालय में सम्मान-सह-विदाई समारोह का आयोजन After the selection of Para Teacher as Assistant Professor, a felicitation-cum-farewell ceremony was organized in the school
पटमदा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय द्वारीडीह के पारा शिक्षक तापस हालदार की नियुक्ति सहायक आचार्य के रूप में होने के उपरांत  मंगलवार को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान-सह-विदाई समारोह का आयोजन कर किया गया। इससे पूर्व जमशेदपुर से आए दुआ फाउंडेशन के समाजसेवियों ने छोटे-छोटे जरूरतमंद बच्चों को नए वस्त्र उपहार स्वरूप बांटे। इस मौके पर समाजसेवी अशफाक नूर, समीर खान एवं मौशीन खान ने कहा कि वे लोग बीच-बीच में जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर कपड़ा आदि का वितरण करते रहते हैं। उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने के लिए शिक्षक तापस हालदार की प्रशंसा की। समारोह में विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य, माता समिति, ग्राम प्रधान एवं वार्ड सदस्य सहित गांव के दर्जनों लोग उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शैख अनवर ने पारा शिक्षक तापस हालदार की 20 वर्षों के सेवाकाल की खुब प्रशंसा करते हुए नए पारी की शुभकामनाएं भी दी।
प्रधानाध्यापक सुखेंद्र कुमार मांडी ने कहा कि अब इस विद्यालय में इनकी खूब कमी खलेगी। गांव के लोगों एवं विद्यालय के बच्चों तथा विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय के पारा शिक्षक तापस हालदार को फूलमाला से स्वागत करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किया। अंत में पारा शिक्षक तापस हालदार ने कहा कि विगत 20 वर्षों से उन्होंने इस विद्यालय में जो भी शिक्षादान का काम किया है उसके लिए गांव के लोगों एवं विद्यालय परिवार का सहयोग ही सबसे बड़ा कारण है।
कार्यक्रम का संचालन गांव के युवा शिक्षाविद सनोज अंसारी ने किया।
समारोह में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक सुखेंदु कुमार मांडी, सहायक शिक्षक सरोज कुमार मंडल, पारा शिक्षिका पदमा वाला सिंह, ग्राम प्रधान शेख अनवर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह, अन्य विद्यालयों के शिक्षक फिरोज हुसैन, संजीव कुमार दास, पंचानन महतो एवं सीआरपी विश्वनाथ, आईडीएफसी समेत माता समिति के सदस्य,गांव के शिक्षाप्रेमी, पूर्व छात्र-छात्राएं समेत सौ से ज्यादा लोग उपस्थित हुए।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन