मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पर्ल होटल गम्हरिया में न्यू ईयर ईव ‘कॉस्मिक 2026’ का भव्य आयोजन 31 दिसंबर को Pearl Hotel Gamharia to host grand New Year's Eve celebration 'Cosmic 2026' on December 31st.

लेखक: प्रकाशित:
पर्ल होटल गम्हरिया में न्यू ईयर ईव ‘कॉस्मिक 2026’ का भव्य आयोजन 31 दिसंबर को Pearl Hotel Gamharia to host grand New Year's Eve celebration 'Cosmic 2026' on December 31st.
गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के किनारे गम्हरिया स्थित द पर्ल प्रीमियर बुटीक होटल इस वर्ष न्यू ईयर ईव पर अपने खास आयोजन "कॉस्मिक 2026" के साथ शहरवासियों को एक प्रीमियम जश्न का अनुभव देने जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम आगामी 31 दिसंबर को शाम साढ़े सात बजे से स्काई पार्क, 7वीं मंज़िल एमटीसी बिल्डिंग में प्रारम्भ होगा जहाँ लग्ज़री माहौल, मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजन मेहमानों का स्वागत करेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडमिन मैनेजर अमृता धांजल, सेल्स हेड बासुकीनाथ चौबे, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट राजीव विल्सन ने बताया कि कार्यक्रम की मेज़बानी समिता करेंगी जबकि मुख्य आकर्षण मशहूर भोजपुरी गायक विकेश सहाय होंगे जो अपनी लाइव परफॉर्मेंस से माहौल को खुशनुमा बनाएंगे। इसके अलावा "वैस ब्लास्ट" डीजे नाइट दर्शकों को पूरी रात मनोरंजन और संगीत की दुनिया में डूबोए रखेगी। इस कार्यक्रम में शामिल मेहमानों के लिए अनलिमिटेड बुफे (शाकाहारी एवं मांसाहारी), अनलिमिटेड स्टार्टर, आइलैंड बार, ड्रिंक्स, आतिशबाज़ी, गेम्स, केक कटिंग सेरेमनी और बेस्ट कपल आउटफिट अवॉर्ड जैसी कई विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि द पर्ल होटल का उद्देश्य इस रात को कपल्स, परिवारों और फ्रेंड्स ग्रुप के लिए यादगार बनाना है। इसके लिए प्रवेश पास किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। बताया कि स्टैग पास 799 रुपए, कपल्स पास 999 रुपए और फैमिली पास 2499 रुपए (2 वयस्क + 3 बच्चे) रखा गया है। सीमित सीटों को देखते हुए होटल प्रबंधन ने अग्रिम बुकिंग की सलाह दी है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन