मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस पर भव्य बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने उठाया लुत्फ A children's fair was organised on Children's Day at Gamharia English School, and the children enjoyed it

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस पर भव्य बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने उठाया लुत्फ A children's fair was organised on Children's Day at Gamharia English School, and the children enjoyed it

गम्हरिया : बाल दिवस के अवसर पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात उन्होंने विधिवत फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चे ही समाज और विद्यालय का निर्माण करते है। उन्हें सजाने और संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भी जन्म दिन है। उन्हें बच्चों से काफी लगाव था। इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पढ़ाई को बोझ नहीं समझें। खेल खेल में अपनी पढ़ाई करें। अच्छे अंकों के लिए नहीं, बल्कि अच्छे ज्ञान के लिए पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि आज बच्चों का ही दिन है। इसलिए आज के दिन जितना हो सके मनोरंजन करें और विद्यालय में आयोजित इस बाल मेला का लुत्फ उठाएं। इससे पूर्व विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन रिंकू रॉय ने अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की गतिविधियों से आगंतुक अतिथियों को अवगत कराया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई। बाल मेला में फूड, गेमिंग, लकी ड्रॉ, गुब्बारा समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के कई स्टॉल लगाए गए थे जिसका बच्चों ने काफी आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन सुब्रतो रॉय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पॉल, प्राचार्या किरण चोली समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन