मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सर्पदंश के इलाज हेतु सीएचसी गम्हरिया में जांच उपकरण की उपलब्ध्ता हो : रश्मि साहुThere should be availability of testing equipment in CHC Gamharia for treatment of snakebite: Rashmi Sahu

लेखक: प्रकाशित:
सर्पदंश के इलाज हेतु सीएचसी गम्हरिया में जांच उपकरण की उपलब्ध्ता हो : रश्मि साहुThere should be availability of testing equipment in CHC Gamharia for treatment of snakebite: Rashmi Sahu
गम्हरिया : बारिश के मौसम में सांपो की अधिकता हो जाने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनांए आम बात होती हैं। ऐसे में इलाज से पूर्व जांच हेतु उपकरण की उपलब्ध्ता अति आवश्यक है। सीएचसी, गम्हरिया में सर्पदंश के इलाज हेतु एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध होने के बावजुद जांच प्रक्रिया हेतु उपकरण नहीं होने के कारण मरीजों को सदर अस्पताल भेज दिया जाता है। लंबी दूरी के कारण काफी समय लग जाता है और मरीजों को तत्काल ईलाज नहीं मिल पाने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस बावत भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि साहु ने जिले के सिविल सर्जन को इन समस्याओं से अवगत कराते हुए पत्र लिख कर प्रमुखता से ध्यान देते हुए सीएचसी गम्हरिया में सर्पदंश के इलाज हेतु जांच उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ताकि समय पर और उचित इलाज सर्पदंश के मरीजों को मिल सके।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन