गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में 37वें एनसीसी बटालियन की ओर से समाज सेवा समुदाय विकास गतिविधि के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से एनसीसी 37 बटालियन के नायब सूबेदार टीके पुजारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे के द्वारा किया गया। इस मौके पर एनसीसी के सभी कैडेटों को विद्यालय की शिक्षिका प्रिया कुमारी ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से 'बंजर भूमि में उन्नत खेती करना' का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इसके अलावा शिक्षिका मौसुमी महतो के द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें अपनी धरती को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ -पौधे लगाने चाहिए और बंजर भूमि पर खेती के नए-नए तरीके खोजने चाहिए जिससे कि हमारी पृथ्वी और भी सुंदर दिख सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रशासक ब्रदर अमलराज, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, सेकंड ऑफिसर सह खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह आदि का अहम योगदान रहा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें