मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केंद्रीय जाति सूची में कुंभकार होगा अंकित, केंद्रीय पिछड़ा आयोग ने प्रतिनिधिमंडल को किया आश्वस्त Kumbhakar will be included in the Central Caste List, Central Backward Commission assured the delegation

लेखक: प्रकाशित:
केंद्रीय जाति सूची में कुंभकार होगा अंकित, केंद्रीय पिछड़ा आयोग ने प्रतिनिधिमंडल को किया आश्वस्त Kumbhakar will be included in the Central Caste List, Central Backward Commission assured the delegation
जादूगोड़ा : राजधानी रांची में केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों को राज्य की अतिथिशाला मोराहाबादी में आमंत्रित किया गया था। इसमें  पोटका कुम्हार समाज के कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा झारखंड के पिछड़ा वर्ग के जाति सूची में कुम्हार/कुंभकार अंकित करने सम्बंधित अपनी मांग रखी। इस बावत केंद्रीय पिछड़ा आयोग के अधिकारियों ने उनके पक्ष में फैसला  सुनाया। विदित है कि जाति सूची सुधार हेतु पिछले साल पूरे झारखंड राज्य में सर्वे किया गया था। 1932 एवं 1964 के खतियानी सर्वे में जाति कुम्हार तथा कुंभकार ही अंकित पाया गया था। इसी आलोक मे झारखंड के मूलवासी कुम्हारों को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा फैसला लिया गया। इसके लिए कुम्भकार समाज ने अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान आदिम कुम्हार महासंघ के सुधीर कुंभकार, साधुचरण पाल, जागरण पाल, अनीता पारित, साधना पाल,  एसके चौधरी, छठ नागपुरिया कुमार विकास समिति के बी0 महतो, युवा कुमार समिति के नव रंजन भकत, ध्रुवज्योति भकत, कृपासिंधु पाल आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन