मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा में कपड़ा दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख Goods worth lakhs burnt to ashes in a fire at a cloth shop in Kandra

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा में कपड़ा दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख Goods worth lakhs burnt to ashes in a fire at a cloth shop in Kandra
गम्हरिया : कांड्रा बाजार में मुख्य मार्ग के किनारे अशोक गुप्ता की बिल्डिंग में स्थित बिपिन कुमार गुप्ता के कपड़े की दुकान में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। इस आगलगी में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार की सुबह हुई इस घटना के बावत प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांड्रा हाट बाजार के दुकानदारों ने दुकान की तरफ से अचानक जोरदार आवाज सुनी। उसके बाद दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना कांड्रा थाना और आधुनिक पावर कंपनी को दी। इस बीच देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी विल्डिंग धुएं से भर गई। इसमे बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के लोग भी फंस गए।हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से बगल की बिल्डिंग की छत के रास्ते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आगलगी की सूचना मिलते ही आधुनिक कंपनी का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद उंक्त आग पर काबू पाया जा सका। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस आगलगी में दुकान समेत अंदर रखे लाखों रुपए के कपड़े व अन्य सभी सामान जलकर खाक हो गया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन