गम्हरिया : शिक्षकों और छात्रों को आग लगने की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सावधानियों का प्रदर्शन कर अग्निशामक यंत्र का सही उपयोग, सुरक्षित निकासी के उपाय और आपातकालीन स्थिति में संयम बनाए रखने की जानकारी देते हुए उन्हें सजग किया। उन्होंने यह भी बताया कि यदि आग लग जाए तो उन्हें क्या करना चाहिए। कहा कि यह मॉक ड्रिल स्कूल की सतत पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सजगता, तत्परता और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है। इस मौके पर स्कूल की उपाध्यक्ष रिंकू रॉय भी मौजूद रहीं। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को आग से सुरक्षा को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित किया। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल प्रबंधन ने इस सहयोग और मार्गदर्शन के लिए अग्निशमन विभाग का आभार प्रकट किया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें