मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नदियों के जलस्तर में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किया निरीक्षण District administration is alert regarding the increase in the water level of rivers, DC and SP visited the affected areas and inspected them

लेखक: प्रकाशित:
नदियों के जलस्तर में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किया निरीक्षण District administration is alert regarding the increase in the water level of rivers, DC and SP visited the affected areas and inspected them

सरायकेला : जिले में विगत कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा एवं खरकई नदियों सहित जिले के विभिन्न जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। संभावित आपदा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और समुचित प्रबंधन एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा शनिवार को आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआईटी, गंजिया बराज सहित विभिन्न तटीय एवं डूब क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जनसुरक्षा, त्वरित आपदा प्रतिक्रिया एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, विशेष रूप से तटीय एवं डूब क्षेत्र वाले क्षेत्रों में जलाशयों से जल छोड़े जाने की संभावित स्थिति को देखते हुए निरंतर निगरानी एवं सतर्कता बनाए रखें। बिजली, पेयजल, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं सिविल निर्माण विभाग जलभराव या जनसुरक्षा से संबंधित समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी करें तथा जलभराव या जोखिम की स्थिति में उन्हें आवश्यकतानुसार बंद अथवा स्थानांतरित करने की योजना बनाएं। साथ ही, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्मिकों को अलर्ट पर रखा गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन दवाओं, चिकित्सा कर्मियों, चलंत चिकित्सा इकाई एवं पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी करें एवं आवश्यकता अनुसार त्वरित राहत कार्य संचालित करें। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, अंचल अधिकारी कुमार अरविन्द वेदीया एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन