मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्रामसभा में बुरुडीह के संथाल टोला में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने पर बनी सहमति Consensus was reached in the Gram Sabha on building an Anganwadi Centre in the Santhal Tola of Burudih

लेखक: प्रकाशित:
ग्रामसभा में बुरुडीह के संथाल टोला में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने पर बनी सहमति Consensus was reached in the Gram Sabha on building an Anganwadi Centre in the Santhal Tola of Burudih
गम्हरिया : प्रखंड के बुरुडीह पंचायत में बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवन का ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने के बाद बुधवार को उंक्त गांव स्थित पंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी समेत पांच गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामसभा में आंगनबाडी निर्माण कार्य मे वर्ष 2017 से आ रही बाधा को दूर करने के लिए ग्रामीणों से राय ली गई। इस दौरान कई ग्रामीणों की ओर से इस समस्या के समाधान हेतु अलग अलग राय दिया गया जिसपर गम्भीरतापूर्वक चर्चा की गई। तत्पश्चात, सर्वसम्मति से संथाल टोला, बुरुडीह में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण पर सहमति बनी। सर्वसम्मति बनने के बाद बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति के बाद अब शीघ्र ही निर्धारित स्थल पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ग्रामसभा में उंक्त पंचायत के ग्राम प्रधान, माझी बाबा, सभी वार्ड सदस्य समेत काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन