मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

निजी जमीन को जबरन कब्जा कर निर्माण किए जाने से आक्रोशित महिलाओं ने कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन Angry women protested at the company gate due to forceful occupation of private land and construction

लेखक: प्रकाशित:
निजी जमीन को जबरन कब्जा कर निर्माण किए जाने से आक्रोशित महिलाओं ने कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन Angry women protested at the company gate due to forceful occupation of private land and construction



गम्हरिया : निजी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने से आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं द्वारा गम्हरिया के श्रीरामपुर राहेरगोड़ा गांव स्थित सागर रत्न प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में जुटी महिलाओं ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना अनुमति के ही जबरन बिल्डिंग का निर्माण कर उनकी करीब 7:30 कट्ठा भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। मौके पर मौजूद रैयतदार महिला ज्योत्सना नायक और कविता देवी ने बताया कि जब उन्होंने अपनी जमीन का सीमांकन करवाया तो पाया कि करीब साढ़े सात कट्ठा जमीन पर कंपनी द्वारा जबरन निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बावत विगत 3 जून से वह लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसके बाद मजबूरन उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बावत अंचल कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बावत सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी के गेट के समक्ष विरोध कर रहे ग्रामीणों और महिलाओं को समझाकर वहां से हटाया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, इस सम्बंध में गम्हरिया के अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत उन्हें मिली है। कंपनी प्रबंधन से जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अमीन और कर्मचारियों की टीम द्वारा भूमि की मापी कर जांच की जाएगी। तत्पश्चात, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन