मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मौसी बाड़ी में नौ दिन विश्राम के बाद प्रभु जगन्नाथ भाई-बहन के साथ वापस लौटे घर After resting for nine days at Mausi Bari, Lord Jagannath returned home with his brother and sister

लेखक: प्रकाशित:
मौसी बाड़ी में नौ दिन विश्राम के बाद प्रभु जगन्नाथ भाई-बहन के साथ वापस लौटे घर After resting for nine days at Mausi Bari, Lord Jagannath returned home with his brother and sister

जादूगोड़ा : शनिवार को जादूगोड़ा में प्रभु जगन्नाथ की मौसीबाड़ी से वापसी की धूम रही। पूरा गांव शंख की ध्वनि और कीर्तन से गूंज उठा।मुख्य कार्यक्रम जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के बॉनडीह में आयोजित किया गया जहां हनुमान मंदिर मौसी बाड़ी में नौ दिन विश्राम करने के बाद शनिवार को प्रभु जगन्नाथ वापस अपने घर शिव मन्दिर आकर विराजमान हो गए। इस मौके पर गोपालपुर गांव के चित्तरंजन भक्त के घर से शिव मंदिर तक भजन कीर्तन के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।  इधर, पुजारी अमर चंद कर ने वैदिक मंत्रोचचारण के साथ पहले पूजा _ अर्चना किया। तत्पश्चात हनुमान मंदिर मौसी बाड़ी से प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। इस दौरान रास्ते भर रथयात्रा की भक्तों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक चितरंजन भक्त व प्रशांत भक्त ने बताया कि प्रभु जगन्नाथ की भक्ति सबसे बड़ा मार्ग है ईश्वर से जुड़ने का। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव समिति की ओर से पूर्व शिक्षक गंगानंद पासवान, प्रशांत कुमार भक्त, चित्तरंजन भक्त, विजय कृष्ण भक्त, कैलाश चंद्र भक्त, चित्तरंजन भक्त, डोमन चंद्र भक्त, प्रदीप कुमार भक्त, सुशांत कुमार भक्त, सुभाष चंद्र कर, विभाष चन्द भक्त, विभाष भक्त, नव कुमार भक्त, धनीराम भक्त, अनूप कुमार भक्त, राकेश कुमार भक्त, नीतीश कुमार भक्त, अमूल्य भक्त, जय प्रकाश भक्त ( ग्राम प्रधान), चंदन सबर, चितरंजन भक्त, मलय कुमार भक्त, भुनेश्वर भक्त, सुशांत भक्त, गंगा पासवान, अनूप कुमार आदि का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन