मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बुरुडीह में आयोजित शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए, 40 किसानों को दिया गया बीज 70 applications were received in the camp organized in Burudih, seeds were given to 40 farmers

लेखक: प्रकाशित:
बुरुडीह में आयोजित शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए, 40 किसानों को दिया गया बीज 70 applications were received in the camp organized in Burudih, seeds were given to 40 farmers
गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह पंचायत सचिवालय में मंगलवार को कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार के योजनाओं की जानकारी देते हुए इससे लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 40 किसानों के बीच विभिन्न फसलों के बीज वितरित किए गए। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा कई स्टाल लगाए गए थे। उन स्टालों में सम्बंधित विभागों के योजनाओं का लाभ लेने के कुल 70 लाभुकों द्वारा आवेदन दिया गया। बताया गया है कि कागजातों की जांच के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार कर लाभुकों को उसका लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित बीपीआरओ सुनील चौधरी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को पहले ग्राम सभा, फिर प्रखंड स्तर व उसके बाद जिला स्तर पर पारित होने के बाद लाभ मिलेगा। शिविर में पंचायत के पूर्व मुखिया सह किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोखेन हेम्ब्रम, समेत कई वार्ड सदस्य, बीसीईओ, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी समेत कई अन्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन