मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजनगर में बस व हाइवा की टक्कर में 20 से अधिक यात्री घायलMore than 20 passengers injured in a collision between a bus and a truck in Rajnagar

लेखक: प्रकाशित:
राजनगर में बस व हाइवा की टक्कर में 20 से अधिक यात्री घायलMore than 20 passengers injured in a collision between a bus and a truck in Rajnagar
सरायकेला : जिले के राजनगर थाना अंतर्गत चाईबासा-राजनगर मार्ग पर केसर गड़िया के समीप बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे यात्री बस और विपरीत दिशा से आ रही हाईवा के बीच हुई जोरदार टक्कर में बस पर सवार करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उंक्त दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना के बावत प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवा तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे मां पार्वती बस के साथ उसकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों के इलाज के भेजा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन