मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र में चार दिवसीय झारखण्ड अंतर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता का हुआ शुभारभ, मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक डॉ0 जयदेव केसरी ने किया उदघाटन Four day Jharkhand Inter Athletics Competition started at Jadugoda Group Center, Chief Guest Deputy Inspector General Dr. Jaydev Kesari

लेखक: प्रकाशित:
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र में चार दिवसीय झारखण्ड अंतर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता का हुआ शुभारभ, मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक डॉ0 जयदेव केसरी ने किया उदघाटन Four day Jharkhand Inter Athletics Competition started at Jadugoda Group Center, Chief Guest Deputy Inspector General Dr. Jaydev Kesari
★प्रतिभागी खेल भावना से खेले : डॉ0 जयदेव केसरी
जादूगोड़ा : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की जादूगोड़ा स्थित सासपुर ग्रुप केंद्र में गुरुवार को चार दिवसीय झारखण्ड अंतर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता का शुभारभ हुआ। उप महानिरीक्षक सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 जयदेव केसरी ने भव्य तरीके से एथलीट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। ग्रुप केंद्र के वरीय अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि जादूगोड़ा में आयोजित ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से झारखण्ड अंतर बटालियन (परिचालन) एवं ग्रुप केन्द्र एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता आगामी 26 जुलाई तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड सेक्‍टर के कुल 10 टीमों के 77 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस दौरान कुल 16 प्रतिस्‍पर्धाएं जैसे- 100 मी. रेस, 200 मी. रेस, 400 मी. रेस, 800 मी. रेस, 1500 मी. रेस, 5000 मी. रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जम्‍प, डिस्‍कस थ्रो, शॉट-पूट, 4X100 मी. रिले रेस, 110 मी. हाई हर्डल, 400 मी. लॉङ्ग हर्डल, जैवलिन थ्रो एवं हैम्मर थ्रो आदि का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के दौरान जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र उप महानिरीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को आशीष वचन दिए एवं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जवान अपनी परिचालनिक उपलब्धियों के बीच इस तरह के खेल आयोजन में शामिल होकर एक नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रस्तुत होगे। इस अवसर पर वरीय अधिकारियों को ओर डॉ0 उर्मिला गारी, उप महानिरीक्षक (चिकित्‍सा), पंकज सिंह, कमांडेंट, डॉ0 मीना नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नवीन कुमार, द्वि.क.अ., नीरज कुमार, उप कमाण्‍डेंट, पवन कुमार, उप कमाण्‍डेंट समेत अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा उपस्थित होकर खिलाडि़यों का भरपूर उत्‍साहवर्धन किया गया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन