मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर आईडीटीआर में योगा शिविर का आयोजन Yoga camp organized at IDTR on International Yoga Day

लेखक: प्रकाशित:
अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर आईडीटीआर में योगा शिविर का आयोजन Yoga camp organized at IDTR on International Yoga Day
◆स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास- आनंद दयाल

आदित्यपुर : स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। स्वस्थ्य रह कर ही हम अपने परिवार,समाज एवं अपने देश का विकास कर सकते हैं। उक्त बातें आईडीटीआर के एमडी आनंद दयाल ने अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर आईडीटीआर एवं जमशेदपुर वुमेंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से न केवल शारीरिक अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क एवं आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। श्री दयाल ने कहा कि योग को केवल एक दिन नहीं बल्कि अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर के साथ मानसिक संतुलन भी बरकरार रहे। इस अवसर पर जमशेदपुर वुमेंस क्लब की अध्यक्ष रीना बेदागिरी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर वुमेंस क्लब की ओर से योगिनी, रीमा जायसवाल समेत आईडीटीआर के प्रशासक अंजन कुंडु, रामबाबू वर्मा, राजकुमार वर्मा, एस गुहा, सुशील मिश्रा, ओपी पांडेय, धीरज समेत काफी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन