मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बुरुडीह के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का स्थल बदलने की मांग बीडीओ से की The villagers of Burudih demanded from the BDO to change the site of construction of the health sub-center

लेखक: प्रकाशित:
बुरुडीह के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का स्थल बदलने की मांग बीडीओ से की The villagers of Burudih demanded from the BDO to change the site of construction of the health sub-center
गम्हरिया : प्रखंड के बुरुडीह पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन गम्हरिया के बीडीओ को सौंपकर उंक्त पंचायत में प्रस्तावित में स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण पुराने पंचायत भवन प्रांगण में कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि स्वास्थ उपकेन्द्र निर्माण हेतु जिस स्थल पर भूमिपूजन किया गया है, वह गाँव से बाहर है। वहां तक जाने के लिए आवागमन की भी कोई सुविधा नहीं है। वह स्थल गम्हरिया प्रखंड के छोटा बाड़ामारी गांव का छोटा सा टोला है और हाथी प्रवाहित क्षेत्र में आता है। बताया गया है कि स्वास्थ्य उपकेन्द्र एक जन उपयोगी संस्था है जहां दिन रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए इस उपकेंद्र का निर्माण गांव के बीच एवं घनी भाबादी वाले क्षेत्र मे होना अवाश्यक है। बताया है कि पूर्व से चल रहे उपकेन्द्र के दूसरे शोर पर पर्याप्त जमीन उपलब्द है। इसे बड़ामारी के पुराना पंचायत भवन के सामने स्थानांतरित कर बनाया जा सकता है। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन