मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर के कार्यालय का ताला व दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम The theft was committed by breaking the lock and door of the office of Nav Jyoti Vidya Mandir Jagannathpur

लेखक: प्रकाशित:
नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर के कार्यालय का ताला व दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम The theft was committed by breaking the lock and door of the office of Nav Jyoti Vidya Mandir Jagannathpur
गम्हरिया : प्रखंड के गम्हरिया थानांतर्गत जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर विद्यालय में बीते रविवार की रात चोरों द्वारा ताला व दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान पैसे और कीमती सामान नहीं मिलने से चोरों ने कार्यालय में रखा सारा सामान बिखेर दिया। इस बावत विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को गम्हरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय बन्द था और सोमवार को ही खुलने वाला था। इस कारण बीते शनिवार की शाम विद्यालय का निरीक्षण किया गया तो सभी कुछ सामान्य पाया गया। सोमवार की सुबह करीब सात बजे प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव के साथ विद्यालय पहुंचा तो कार्यालय का ताला और दरवाजे के नीचे का भाग टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर सभी सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर वहां रखा विद्यालय का अलग अलग चार मुहर, स्टंप पैड, क्यू आर मशीन का चार्जर, स्टेशनरी के कई सामान व कागजात तथा रखे गए करीब साढ़े तीन सौ रुपए गायब पाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन