मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राज्य सरकार शराब नीति को रद्द कर तत्काल पेसा कानून लागू करें: भागीरथी हांसदा The state government should immediately cancel the liquor policy and implement the PESA Act: Bhagirathi Hansda

लेखक: प्रकाशित:
राज्य सरकार शराब नीति को रद्द कर तत्काल पेसा कानून लागू करें: भागीरथी हांसदा The state government should immediately cancel the liquor policy and implement the PESA Act: Bhagirathi Hansda
जादूगोड़ा : पोटका से जेएलकेएम नेता भागीरथी हांसदा ने राज्य सरकार से शराब नीति को रद्द कर तत्काल पेसा कानून लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि  झारखंड में  हंड़िया-दारू से पूरा गांव- परिवार टूटू रहा है। उसके अतिरिक्त सरकार की शराब नीति से गांव का गांव पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इस प्रकार की नीति लागू होने से गांव के अधिकांश लोग विकास की मुख्यधारा से कभी जुड़ नहीं सकता है। कहा कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में सरकार को पूर्णतः शराब बंदी नीति लागू करना चाहिए जिससे झारखंड और झारखंडी समृद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार वास्तव में यदि ग्राम सभा को अधिकार देना चाहती है तो जल्द से जल्द पेसा कानून लागू करे जिससे स्वतः ग्राम सभा को संपूर्ण अधिकार मिलने लगेगा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन