मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता: जोबा माझी Solving problems is our priority: Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
समस्याओं का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता: जोबा माझी Solving problems is our priority: Joba Majhi
◆राजनगर के सोनापोसी गांव पहुंची सांसद जोबा माझी, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत
राजनगर : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मंगलवार को राजनगर प्रखंड के हेरमा पंचायत अंतर्गत सोनापोसी गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान सांसद स्थानीय महिलाओं के लिए मांदर की थाप पर नृत्य किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने सोनापोसी समेत हेरमा पंचायत की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि क्षेत्र में कई तरह की मूलभूत आवश्यकताओं की कमी है। मौके पर ग्रामीणों ने सांसद को समस्याओं से संबंधित आवेदन भी सौंपा। सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जाएगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि जल्द ही समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित विभाग से पत्राचार कर समाधान की पहल की जाएगी।

 मौके पर झामुमो नेता दशमत मार्डी, सुबल महतो, विशु मुर्मू, कालीपद सोरेन, चंद्राय टुडू, चंदू मुर्मू, भूगतु मार्डी, सनातन मुर्मू, जॉनी हाजरा, परावा मुर्मू, गोपी देवगम, धानो सोरेन समेत काफी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित रही।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन