मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बकरीद को लेकर गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting held in Gamhariya police station regarding Bakrid

लेखक: प्रकाशित:
बकरीद को लेकर गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting held in Gamhariya police station regarding Bakrid
गम्हरिया : बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से गम्हरिया के अंचल अधिकारी कुमार अरविंद वेदिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की


परंपरा रही है कि लोग सभी पर्व-त्योहारों को अपसी प्रेम और सद्भावना के साथ मनाते रहे हैं। यह परंपरा आगे भी जारी रहे, इसके लिए सभी को अपना दायित्व निभाना होगा। इस दौरान थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसीलिए किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा कई सुझाव भी दिए गए जिसपर अमल करने का आश्वासन दिया गया। बैठक मे जगन्नाथपुर पंचायत की प्रभारी मुखिया रिंटू देवी, सविता हांसदा, रश्मि साहू, कविलास यादव, ग्राम प्रधान लकडू महतो, मनोरंजन सिंह, राजू रजक समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन