मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व संगीत दिवस पर भारती कला मन्दिर की ओर से संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन On the occasion of World Music Day, Bharti Kala Mandir organized a musical evening program

लेखक: प्रकाशित:
विश्व संगीत दिवस पर भारती कला मन्दिर की ओर से संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन On the occasion of World Music Day, Bharti Kala Mandir organized a musical evening program
◆संगीत मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक- गणेश चौधरी
गम्हरिया : विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भारती कला मन्दिर की ओर से बड़ा गम्हरिया स्थित स्टूडेंट्स कार्नर संस्थान परिसर में संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झामुमो कार्यकारिणी सदस्य सह प्रसिद्ध समाजसेवी गणेश चौधरी ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय मे कामकाज के बोझ के कारण मनुष्य मानसिक तनाव में रहते हैं। संगीत मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि संगीत में वह शक्ति है जो मन को एकाग्र कर सकती है। यह डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, संगीत की शक्ति से बारिश होती थी, दीपक जलते थे और पत्थर भी पिघल जाते थे। कहा कि संगीत की दुनिया में कई महान हस्तियों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। इनमें पंडित रविशंकर, हरिप्रसाद चौरसिया, पंडित शिवकुमार, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, उस्ताद जाकिर हुसैन, मो0 रफी, मुकेश, लता मंगेशकर, किशोर कुमार आदि का नाम प्रमुख है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कार्यक्रम का शांतिपूर्वक आनंद लेने की अपील किया। इस मौके पर जमशेदपुर व स्थानीय कई प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया था। इन कलाकारों में शामिल प्रफुल्ल चंद्र दास, भारती कुमारी, तपन मजूमदार, मनोहर, तिरुमल राव, शुक्ला बनर्जी, शुभाशीष बनर्जी, नीलम पांडेय आदि कलाकारों ने अपने गीत व संगीत से श्रोताओं को खूब झुमाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारती कला मन्दिर के संयोजक कुमार संजय, चंचल साहू, पंकज सांडिल, शरदेंदु शेखर, रूबी देवी आदि का प्रमुख योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन