मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सिद्धू-कान्हु की तर्ज पर आज के युवा भी महाजन प्रथा के खिलाफ संघर्ष करे- राजकुमार सिंह On the lines of Sidhu-Kanhu, today's youth should also fight against the moneylender system - Rajkumar Singh

लेखक: प्रकाशित:
सिद्धू-कान्हु की तर्ज पर आज के युवा भी महाजन प्रथा के खिलाफ संघर्ष करे- राजकुमार सिंह On the lines of Sidhu-Kanhu, today's youth should also fight against the moneylender system - Rajkumar Singh
जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित सिद्धू-कान्हु हुल गावता  खुखड़ाडीह की ओर से हुल दिवस  मनाया गया। इस मौके पर कमेटी की ओर से रस्सी खींच समेत कई प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि  राजकुमार सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सह समाजसेवी राजकुमार सिंह ने युवाओं को वीर शहीद सिद्धू-कान्हु की तर्ज पर महाजन प्रथा के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। कहा कि उन्होंने लोगों को एकजुट करते महाजन प्रथा के खिलाफ अंग्रेजी के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जिसकी वजह वे  इतिहास के पन्नों में जगह बनाने का काम किया। उन्होंने लोगों से बेहतर समाज निर्माण करने की अपील किया। सभा को जिला उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विक्टर सोरेन, पलटन मुर्मू, सुशील सोरेन, शंकर हेंब्रम, मुखिया मिर्जा हांसदा, बुधराम हेंब्रम, दुबराज नाग, पूर्व मुखिया भागीरथी हांसदा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यकम का संचालन पलटन मुर्मू ने की। इस मौके पर लोगों ने छऊ नृत्य का भी आनंद उठाया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन