मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित A meeting of the district level peace committee was held under the chairmanship of the Deputy Commissioner regarding the festival of Bakrid

लेखक: प्रकाशित:
बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित A meeting of the district level peace committee was held under the chairmanship of the Deputy Commissioner regarding the festival of Bakrid
सरायकेला : बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर आयोजित थाना वार शांति समिति की बैठकों में उठाए गए मुद्दों जैसे- पेयजल, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई आदि का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहेंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, अग्निशमन सेवा, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निकायों के अधिकारी पूर्ण रूप से सतर्क रहें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने नगर निकायों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से स्टैटिक टीम का गठन करें और कुर्बानी के अवशिष्टों का समुचित व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।उन्होंने यह भी कहा कि सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा दल 24×7 की व्यवस्था में रहें, वहीं एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं अन्य आवश्यक संसाधन 'रेडी टू मूव' की स्थिति में सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने पर्व के दौरान युवाओं द्वारा बाइक रेसिंग या स्टंट के संभावित प्रयासों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। कहा कि इससे न केवल दुर्घटनाओं की आशंका रहती है बल्कि आमजन में भय का वातावरण भी उत्पन्न होता है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष गश्ती दल का गठन करते हुए विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने जानकारी दी कि कुछ परिवार 7 जून के अतिरिक्त 8 एवं 9 जून को भी बकरीद मनाते हैं और कुर्बानी देते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक तैयारी व्यापक होनी चाहिए ताकि किसी भी समुदाय को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रो-एक्टिव मोड में कार्य करें तथा विधि व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो इसके लिए कार्ययोजना बनाकर सघन जांच एवं नियमित गश्ती की जाए। धार्मिक रूप से संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने की बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं दुष्प्रचार पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी भ्रामक जानकारी की सूचना तुरंत संबंधित थाना को दें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन