गम्हरिया : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत सचिवालय में स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं अयोजित की गई। इस दौरान आयोजित चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पंचायत के उपमुखिया दिलीप महतो द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बीके स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से सीएसआर के तहत बच्चों के बीच शैक्षणिक उपकरण वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित बीके स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एचआर हेड दीपक रंजन ने कहा कि मैट्रिक एवं इंटर में अच्छे अंक लाने वाले पंचायत के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कहा कि खुशी की बात है कि पंचायत के बच्चे काफी अनुशासित हैं एवं उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी दीपक रंजन, कैलाश रवानी, संजय झा, पंचायत के दशरथ प्रधान, अमरजीत, धनंजय, अरविंदो नितिन, पंकज रामा समेत काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें