मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर में खुला फैमिली सैलून हैलो हेयर, पारिवारिक माहौल में सेवाएं प्रदान करना लक्ष्य Family salon Hello Hair opened in Adityapur, aiming to provide services in a family environment

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर में खुला फैमिली सैलून हैलो हेयर, पारिवारिक माहौल में सेवाएं प्रदान करना लक्ष्य Family salon Hello Hair opened in Adityapur, aiming to provide services in a family environment
आदित्यपुर : आदित्यपुर में एक नया फैमिली सैलून हैलो हेयर खुला है, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंगलवार को हैलो हेयर फैमिली सैलून का उद्घाटन आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर केक कटिंग के साथ ओपनिंग सेरिमनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। ओपनिंग सेरिमनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि इस एडवांस्ड फैमिली सैलून में लेटेस्ट उपकरणों के साथ ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।जमशेदपुर के बड़े प्रोफेशनल सैलून के आउटलेट में यह सुविधा ग्राहकों को मिलती थी। लेकिन अब ग्राहकों को आदित्यपुर में ही यह तमाम सुविधाएं मुहैया होगी। इस मौके पर इन्होंने फैमिली सैलून हैलो हेयर के संचालकों राजू कुमार,प्रकाश ठाकुर, गोविंदा,अमन उर्फ लाड़ला को बधाई दी। इस सैलून में बाल कटवाने,जैसे विभिन्न प्रकार के हेयर स्टाइल, केमिकल ट्रीटमेंट, और स्कैल्प ट्रीटमेंट,मेकअप, फेशियल ,नेल आर्ट, मेनीक्योर, और पेडिक्योर वैक्सिंग और थ्रेडिंग जैसी सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा, सैलून में अन्य सुविधा भी होगी, जो ग्राहकों को आराम और तरोताजा महसूस कराएगी। यह सैलून बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए उपयुक्त हैं होगा। साथ ही, यहां पारिवारिक माहौल में सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर समाजसेवी कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, राजू सरदार, मिथिलेश कुमार झा, राकेश प्रसाद आदि भी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन