मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नाई समाज की बैठक में लिया गया भवन निर्माण कराने का निर्णय Decision taken in the meeting of barber society to construct a building

लेखक: प्रकाशित:
नाई समाज की बैठक में लिया गया भवन निर्माण कराने का निर्णय Decision taken in the meeting of barber society to construct a building
गम्हरिया : कर्पूरी जनकल्याण समिति के बैनर तले गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में नाई समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रामवृक्ष ठाकुर ने किया। इस मौके पर समाज के सामाजिक उत्थान एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस मौके पर उन्होंने सभी सदस्यों से समाज के कार्यों में सक्रिय रहने और अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोड़ने की अपील किया ताकि सामाजिक विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वजों द्वारा बस्ती में रोड नम्बर 8 के समीप लगभग तीन कट्ठा जमीन समाज के नाम से वर्षों पूर्व रजिस्ट्री करवाई गई थी। वह भूमि काफी समय से अनुपयोगी एवं वीरान स्थिति में है। बैठक में सदस्यों ने उंक्त भूमि पर समाज की ओर से एक भवन निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। उंक्त भवन का उपयोग समाज के सामूहिक व पारिवारिक कार्यक्रमों, बैठकों व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए किया जाएगा। बैठक में समाज के सचिव सुदामा ठाकुर, कोषाध्यक्ष डॉ0 प्रभात कुमार, कपिल मुनि ठाकुर, अरुण ठाकुर, रंजन ठाकुर, परमानंद शर्मा, अमित शर्मा, गौतम ठाकुर, शेषनाथ ठाकुर, सूर्यदेव ठाकुर, मुनमुन ठाकुर, संजीव ठाकुर, अमित ठाकुर समेत कई सदस्य उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन