मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने गम्हरिया प्रखंड व अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश DC inspected Gamhariya block and hospital, gave necessary guidelines

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने गम्हरिया प्रखंड व अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश DC inspected Gamhariya block and hospital, gave necessary guidelines
गम्हरिया : जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का दौरा कर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के सभी कार्यालयों व विभागों में स्वंय जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ त्रुटियां पाई जिसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि जो भी कमियां पाई गई है, उसे नोटिस किया गया है और जल्द ही उसमें सुधार नजर आएगा। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय प्रांगण में लगे हाई मास्ट लाइट, नवनिर्मित गोदाम, अनाज गोदाम, सीडीपीओ कार्यालय आदि का डीसी ने निरीक्षण किया। शौचालय की अव्यवस्था देख उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से शौचालय और प्रखंड कार्यालय परिसर की साफ- सफाई कराने  का निर्देश दिया। साथ ही, प्रखंड परिसर की भूमि की मापी कर सीमांकन का निर्देश अंचल निरीक्षक को दिया। तत्पश्चात, उपायुक्त ने गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी वार्डों का दौरा कर वहां उपस्थित चिकित्सकों व कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्र के चाहरदीवारी निर्माण पर रोक लगाते हुए पहले पूरी भूमि का सीमांकन कर चाहरदीवारी निर्माण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन