मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दगड़ीगोड़ा में वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन के साथ महाप्रभु जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा हुई The consecration of Mahaprabhu Jagannath Mahaprabhu was done with Vedic chanting and Havan in Dagdigoda

लेखक: प्रकाशित:
दगड़ीगोड़ा में वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन के साथ महाप्रभु जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा हुई The consecration of Mahaprabhu Jagannath Mahaprabhu was done with Vedic chanting and Havan in Dagdigoda
पटमदा : पटमदा के दगड़ीगोड़ा गांव स्थित हरि साधना आश्रम में तीन दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन शुक्रवार को रथ यात्रा के अवसर पर  भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक साथ कई पुरोहितों ने मंदिर परिसर में विधिवत रूप से भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा अर्चना करने के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन व आरती करते हुए पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस पुनीत कार्यक्रम में मंदिर कमेटी से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मालूम हो कि बीते गुरुवार को बांगुड़दा साहेब बांध तालाब से सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में कलश यात्रा निकाल मंदिर परिसर में कलश को स्थापित की गई। हवन कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूर्णाहुति के दौरान यजमान मिथिलेश कुमार तिवारी और मुकेश अग्रवाल सपत्नीक शामिल होकर यज्ञ कुंड में आहुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद मिश्रा, महासचिव प्रेमचांद महतो, मृत्युंजय महतो, श्रीमंत कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार महतो, कृपासिन्धु महतो, अजीत दत्त, कार्तिक महतो, पंचानन मिश्रा, अनंत लाल मिश्रा, भास्कर माहली, निर्मल कुमार महतो, संदीप कुमार मिश्रा, ईशान चंद्र गोप, शिशुपाल सिंह सरदार, सानंद प्रधान, मिथिलेश तिवारी, काजल षड़ंगी, बासुदेव मिश्रा, जहरलाल मिश्रा, शंभू दास, कालाचांद राय, हराधन घोषाल आदि शामिल थे। वही, पुरोहितों को धान देकर विदा किया गया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन