मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टैंकर की ठोकर से आईडीटीआर के चालक पवन मंडल की मौत

लेखक: प्रकाशित:
टैंकर की ठोकर से आईडीटीआर के चालक पवन मंडल की मौत
सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनचुडिया पेट्रोल पम्प और झाड़वा मोड़ के बीच मंगलवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में पवन कुमार मंडल नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वह रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत जामुदाग गांव का रहने वाला था और गम्हरिया स्थित इंडो डेनिस टूल रूम में चालक के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी भी आईडीटीआर में ही कार्यरत है।बताया जा रहा है कि किसी रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में वह अपने गांव गया था जहां से अपनी स्कूटी से गम्हरिया स्थित ऑफिस वापस लौट रहा था। इसी दौरान झाड़वा मोड़ के समीप एक पेट्रोल-डीजल टैंकर द्वारा उन्हें ठोकर मारकर कुचल दिया गया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन