मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मृतक के परिजन को एसबीआई द्वारा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का दिया गया लाभ, बीडीओ ने सौंपा चेक The benefit of PM Jeevan Jyoti Bima Yojana was given to the family of the deceased by SBI, BDO handed over the cheque

लेखक: प्रकाशित:
मृतक के परिजन को एसबीआई द्वारा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का दिया गया लाभ, बीडीओ ने सौंपा चेक The benefit of PM Jeevan Jyoti Bima Yojana was given to the family of the deceased by SBI, BDO handed over the cheque
गम्हरिया : स्टेट बैंक आफ इंडिया गम्हरिया शाखा के प्रबंधक चंद्रशेखर रमन द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक भीम महतो के परिजनों को उंक्त योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित गम्हरिया के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने मृतक के पिता कुकडू सिरुम टोला, आमटांड निवासी सीताराम महतो को दो लाख रुपए का चेक सौंपा। इस मौके पर उन्होंने शाखा में मौजूद अन्य खाताधारियों से भी सरकार की विभिन्न बैंकिंग योजनाओं से जुडकर सामान्य प्रीमियम देकर लाभ लेने की अपील किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अनहोनी बताकर नहीं आती है। कहा कि किसी के जीवन का मूल्य आंकना मुश्किल काम है, लेकिन जहां कुछ नहीं है वहां परिवार को कुछ लाभ मिलने से एक सहारा होता है। विदित है कि बीते वर्ष 13 अक्टूबर को रेल हादसे में भीम महतो की मौत हो गई थी। वह बैंक की बीमा योजना से जुडा हुआ था। जिसके लाभहित का भुगतान उसके परिजन को किया गया। इस मौके पर सहायक एरिया मैनेजर अलका सिंह, सर्विस प्रबंधक बिरसा उरांव, फील्ड अफसर आशाराम सोरेन, दीपाली, परवीन, रंजीत आदि भी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन