मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पड़ोसी द्वारा विधवा महिला को डायन कहकर घर के सामने अवैध रूप से कराए गए चाहरदीवारी को प्रशासन ने हटवाया The administration removed the boundary wall illegally constructed in front of the house by the neighbour who called the widow woman a witch

लेखक: प्रकाशित:
पड़ोसी द्वारा विधवा महिला को डायन कहकर घर के सामने अवैध रूप से कराए गए चाहरदीवारी को प्रशासन ने हटवाया The administration removed the boundary wall illegally constructed in front of the house by the neighbour who called the widow woman a witch

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के गायत्रीनगर में विधवा महिला कौशल्या देवी को उसके पड़ोसी दिलीप घोष द्वारा डायन कहकर अपमानित करने और उसके घर के दरवाजे के पास अवैध रूप से चाहरदीवारी निर्माण किए जाने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को गम्हरिया के अंचलाधिकारी कुमार अरविंद वेदिया  आदित्यपुर थाना के पुलिस बल के साथ गायत्री नगर पहुंचे और उंक्त अवैध चाहरदीवारी को तोड़ कर हटवाया। विदित है कि दिलीप घोष द्वारा डायन कहकर अपमानित किए जाने और चाहरदीवारी निर्माण कर घर से बाहर निकलने का रास्ता बंद किए जाने की सूचना जब पदमश्री छूटनी महतो को हुई तो विगत 9 मई को वह कौशल्या देवी को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त और एसपी से इस बावत शिकायत की। तत्पश्चात, प्रशासन ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी और गम्हरिया के बीडीओ को संयुक्त रूप से जांच का आदेश दिया। जांच के बाद पुलिस प्रशासन ने 24 घन्टे के भीतर उस अवैध चाहरदीवारी को हटाने का निर्देश भी दिया। किन्तु, दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी दिलीप घोष द्वारा उसे नही हटाया गया। उसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को यह कार्रवाई की गई। बताया गया है कि पीड़िता कौशल्या देवी  विधवा है और उसका एकलौता बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है जो काफी समय पहले घर छोड़कर जा चुका है। वह आसपास स्थित खटाल से गोबर उठाकर किसी प्रकार अपना गुजारा करती है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन