मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया प्रखंड में 34 किसानों के बीच धान व मूंगफली बीज का वितरण Distribution of paddy and peanut seeds among 34 farmers in Gamharia block

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया प्रखंड में 34 किसानों के बीच धान व मूंगफली बीज का वितरण Distribution of paddy and peanut seeds among 34 farmers in Gamharia block
गम्हरिया : कृषि विभाग आत्मा की ओर से प्रखंड परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों के बीच धान एवं मूंगफली के बीज का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के कुल 34 किसानों को धान एवं मूंगफली बीज प्रदान किया गया। बताया गया कि इस दौरान  22 किसानों को प्रति 3 किग्रा हाइब्रिड धान एवं मूंगफली तथा 12 किसानों को 10 प्रति किसान के अनुसार निशुल्क बीज उपलब्ध कराया। साथ ही, आत्मा के वैज्ञानिक द्वारा उन्हें इसकी अच्छी पैदावार के लिए कृषि के तरीकों को बताया गया। इस मौके पर कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोखेन हेंब्रम, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील चौधरी, बीटीएम संगीता मुंडू, कृषक मित्र काजल कुंभकार, विजय महतो, चैतन्य मुर्मू समेत कई कृषक उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन