मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल की ओर से आयोजित शिविर में 183 यूनिट रक्त संग्रह 183 units of blood collected in the camp organized by USIL

लेखक: प्रकाशित:
यूसिल की ओर से आयोजित शिविर में 183 यूनिट रक्त संग्रह 183 units of blood collected in the camp organized by USIL
जादूगोड़ा : यूसिल की ओर से जादूगोड़ा क्लब भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में यूसिलकर्मियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों समेत अप्रेंटिसशिप कर रहे युवाओं  ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान कुल 183 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इससे पूर्व यूसिल के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार व कार्यकारी निदेशक एमके सिंघई ने  दीप प्रज्जवलित कर शिविर का उद्घाटन किया। विदित है कि यूसिल विगत 25 सालों से रक्तदान शिविर  आयोजित करते आ रही है ताकि  दुर्घटना के वक्त कंपनी या गैर कंपनीकर्मियों, थैलीसीमिया मरीजों  की रक्त की जरूरतों को पूरा किया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूसिल अधिकारियों व कंपनी कर्मियों की ओर से कंपनी के अपर प्रबंधक तपोधीर भट्टाचार्य, सीएसआर संयोजक जितेश कुमार, टीके मंडल, मुरली मनोहर राव, चंद्रभूषण सिंह, तरुण कुमार, जीवीएन राधाकृष्णन, अमरेश झा, पंकज कुमार, के0 महाली, मुकेश माझी आदि का अहम योगदान रहा। 


25 वर्षों से रक्तदान करते आ रहे है यूनियन के महामंत्री मुरली मनोहर राव, 

जादूगोड़ा :25 वर्षों से रक्तदान करते आ रहे है  यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर  संघ  के महामंत्री मुरली मनोहर राव। उन्होंने रक्तदान शिविर में आज 26 बार रक्तदान कर  यूसिल कर्मियों के बीच नया रिकॉर्ड बनाया।वे कहते हैं कि रक्तदान की वजह से जिंदगी के 52 वर्ष पूरा होने के बाद भी  स्वस्थ है ।किसी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त नहीं है। अन्त में उन्होंने कहा कि ब्लड  देने के कुछ  दिनों बाद ही नया खून तैयार हो जाता है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन