मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजनगर में विद्युत करंट की चपेट में आने से पूजा मीरा नामक महिला की मौत A woman named Pooja Meera died after being hit by electric current in Rajnagar

लेखक: प्रकाशित:
राजनगर में विद्युत करंट की चपेट में आने से पूजा मीरा नामक महिला की मौत A woman named Pooja Meera died after being hit by electric current in Rajnagar
सरायकेला : जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कला झरना गांव में बीते सोमवार की शाम विद्युत करंट लगने से पूजा मीरा नामक महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य शिव मंदिर में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए  हुए थे। इसी दौरान एक टेबल पंखा उसके ऊपर गिर पड़ा जिससे वह बिजली की चपेट में आ गई। गंभीरावस्था में परिजनों द्वारा उसे टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के वक़्त पूजा का साढ़े तीन साल का बेटा घर में मौजूद था जिसने मां को गिरे हुए देख कर तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। तत्पश्चात, पड़ोसियों द्वारा परिजनों सूचना दी गई। बताया गया है कि मृतिका पूजा की शादी चार साल पहले ही कुणाल पाल से हुई थी। राजनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन