मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बोड़ाम में नया पंचायत भवन निर्माण की ग्राम प्रधान ने एसडीओ से की मांग The village headman demanded the construction of a new Panchayat building in Bodam from the SDO

लेखक: प्रकाशित:
बोड़ाम में नया पंचायत भवन निर्माण की ग्राम प्रधान ने एसडीओ से की मांग The village headman demanded the construction of a new Panchayat building in Bodam from the SDO
पटमदा : जमशेदपुर एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम प्रखंड के बोड़ाम पंचायत का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने पहले पंचायत मंडप में सभी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।इस मौके पर ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह सरदार ने एसडीओ से नया पंचायत भवन निर्माण करवाने की मांग रखी। इसके बाद एसडीओ ने आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम का निरीक्षण कर विद्यालय के प्राचार्य मजनू अंसारी से विद्यालय की स्थिति के बावत जानकारी ली।इस दौरान प्राचार्य ने विद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण का मामला एसडीओ के सामने रखी। वहीं, आंधारझोर आंगनबाड़ी के हाईट मशीन नहीं, अपना भवन नहीं होने, पेयजल के लिए चापाकल नहीं होने की समस्या से भी उन्हें अवगत कराया गया। इस मौके पर एसडीओ द्वारा जन्म-मृत्यु रजिस्टर, बच्चों का वजन, हीमोग्लोबिन जांच आदि की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जविप्र की दुकान में डिलीट हुए लाभुक का नाम मिटाने के बदले कलम से काटना को कहा गया। गांव के


प्रफुल्ल कुमार मुची के पीडीएस दुकान में स्टॉक पंजी सहित अग्रिम तीन माह का राशन जून माह में वितरण करने, दो माह का राशन एक से पंद्रह जून तक और 16 जून से अगस्त माह का चावल वितरण की जानकारी दी गई। एसडीओ ने केंदडीह में मनरेगा के आम बगान और बोड़ाम के आरोग्य मंदिर सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा का निरीक्षण किया। साथ ही, चुनीडीह में आत्मा के डिमांस्ट्रेशन वाले स्वीट कॉर्न खेत का निरीक्षण कर किसान राजकुमार की प्रसंशा करते हुए विभाग के असमय उपज की सराहना की। इस दौरान बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन, कनीय अभियंता सुमित कुमार, मुखिया रूपा सिंह सरदार, बीपीओ बंधु कुशल महतो, पंचायत समिति सदस्य महापद सिंह, पंचायत सेवक वीरेंद्र पंडित, कल्याण पदाधिकारी सुधाकर महतो, बीटीएम सुशील महतो, ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह सरदार, रोजगार सेवक जितवाहन रूहीदास आदि भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन