मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आईडीटीआर गेट के समक्ष छात्रों के दो गुटों में बीच जमकर मारपीट There was a fierce fight between two groups of students in front of the IDTR gate

लेखक: प्रकाशित:
आईडीटीआर गेट के समक्ष छात्रों के दो गुटों में बीच जमकर मारपीट There was a fierce fight between two groups of students in front of the IDTR gate
● मारपीट की सूचना मिली है, दोषी छात्रों पर होगी कार्रवाई- प्रशासक
अदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम गेट के समक्ष बुधवार की शाम छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वहां जुटे संस्थान के सैकड़ों छात्रों की भीड़ तमाशबीन होकर मारपीट देखते रहे। बताया जाता है कि संस्थान परिसर स्थित कैंटीन में किसी बात को लेकर दो छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। उसी बात को लेकर छुट्टी होने के बाद संस्थान के बाहर निकलते ही दोनों छात्र के गुटों में गेट के पास जमकर मारपीट की गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी संस्थान से कुछ दूरी पर आईटीटीआर के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई थी जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए थे। उंक्त मामले में आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। मामले को संज्ञान में आते ही आईडीटीआर प्रबंधन द्वारा भी उंक्त मारपीट में शामिल छात्रों पर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई थी। इधर, बुधवार को छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर संस्थान के प्रशासक अंजन टुडू से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि कैंटीन में हुई दो छात्रों में किसी बात को लेकर हुई बकझक को लेकर उन छात्रों के बीच छुट्टी होने के बाद मारपीट होने की सूचना उन्हें मिली है। इस मामले को गम्भीरता से लिया जा रहा है और इसमे शामिल छात्रों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन