सरायकेला : पोषण अभियान योजना के तहत स्थिति का जायजा लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम जिले के गम्हरिया प्रखंड पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने प्रखंड के छोटा गम्हरिया आंगनबाडी केंद्र का भ्रमण कर केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत संरचना का सत्यापन किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र में नामांकित बच्चों की शिक्षा-दीक्षा तथा केंद्र सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान टीम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इस मौके पर टीम के सदस्यों ने बताया कि स्कूल जाने से पूर्व बच्चों को पढ़ाई के लिए मानसिक व बौद्धिक रूप से तैयार किया जा रहा है। प्री-स्कूल कीट्स के माध्यम से बच्चे कई आवश्यक जानकारी हासिल कर रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर एएनएम के द्वारा किए जा रहे टीकाकरण कार्य, स्वास्थ्य जाँच आदि का भी उन्होंने जायजा लिया। साथ ही, पोषण ट्रेकर में प्रविष्ट लाभुकों का वजन व ऊंचाई का माप लेकर पोषण ट्रेकर में अंकित रिपोर्ट से उसका मिलान किया गया। अपने भ्रमण के दौरान टीम के सदस्यों ने गर्भवती व धातृ महिलाओं से भी बातचीत की और उन्हें मिलने वाली सामग्री के उपयोग व उपभोग की विस्तृत जानकारी उनसे ली। इस मौके पर सुपोषित ग्राम पंचायत के राज्य स्तरीय टीम के पंचायती राज उपनिदेशक अकोनगतलिबू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,राज्य समन्वयक, सीडीपीओ गम्हरिया एवं स्थानीय मुखिया उपस्थित रही।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें