मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन कक्षा, सभी उत्तीर्ण The students of Gamhariya English School performed brilliantly in the class, all passed

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन कक्षा, सभी उत्तीर्ण The students of Gamhariya English School performed brilliantly in the class, all passed
गम्हरिया : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने जैक द्वारा घोषित मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में परचम लहराया है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैट्रिक के सभी छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस वर्ष उंक्त विद्यालय से कुल 73 बच्चो ने मैट्रिक की परीक्षा में भाग लिया था जिसमें सभी ने उत्तीर्ण होकर यह सिद्ध कर दिया कि कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और सटीक मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। स्कूल के छात्र लखन माझी ने 84 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का श्रेय लिया। वहीं, 83 प्रतिशत अंक लाकर सपन महतो द्वितीय, 82 प्रतिशत अंक लाकर रीया कुमारी तृतीय और 81 प्रतिशत निधि कुमारी व सचिन चौधरी चौथे स्थान पर रही। बच्चो के इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हमारे स्कूल के बच्चों ने न केवल अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता दिखाई है, बल्कि अनुशासन और निरंतर प्रयास का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह उपलब्धि शिक्षकों के मार्गदर्शन, बच्चो की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हो सका है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन